फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत शहर के पीजी और हॉस्टल में रहने वाले युवाओं के लिए रोजमर्रा की बड़ी समस्या बन गई है। हालात यह हैं कि पहले जहां दोनों समय रोटी-सब्जी आसानी से मिल जाती थी, वहीं अब कई जगहों पर थाली से रोटी लगभग गायब होती जा रही है। ऐसे में गैस की अनियमित आपूर्ति और कमर्शियल सिलेंडरों की कमी ने पीजी संचालकों को भोजन व्यवस्था बदलने पर मजबूर कर दिया है, जिसका सीधा असर छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं की दिनचर्या और बजट पर पड़ रहा है। सेक्टर-21, 22, 15 और एनआईटी इलाके में बड़ी संख्या में पीजी और छोटे हॉस्टल संचालित होते हैं। यहां रहने वाले हजारों युवा पूरी तरह इन व्यवस्थाओं पर निर्भर हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गैस संकट गहराने के बाद अधिकांश पीजी में भोजन का मेन्यू बदल दिया गया है। अब सुबह के नाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.