भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू स्थित पीजी पुरुष छात्रावास संख्या 4 की जर्जर स्थिति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्रों ने कुलसचिव को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। छात्रों ने अवगत कराया कि हॉस्टल के बाथरूम और शौचालय अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। कई कमरों के दरवाजे, खिड़कियां और कुंडियां टूटी हुई हैं। परिसर में पर्याप्त लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोशनी के अभाव में बाहरी और अनधिकृत तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे चोरी और अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।छात्रों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उनका अध्ययन-अध्यापन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मा...