भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी हॉस्टलों में गैस सिलिंडर पर खाना बनाने की पाबंदी है। लालबाग पीजी गर्ल्स हॉस्टलों में भी यह पाबंदी है, लेकिन मेस नहीं होने की वजह से छात्राओं को कमरे में ही खाना बनाने की मजबूरी होती है। वे लोग छोटे सिलिंडरों पर जान जोखिम में डालकर खाना बनाने को मजबूर हैं। इसकी वजह है कि हॉस्टल मे मेस का नहीं होना। कई बार छात्राओं के लिए हॉस्टल में मेस की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया, लेकिन यह निर्देश फाइलों में रह गया। इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। पूर्व के कई कुलपतियों ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल के निरीक्षण के क्रम में हॉस्टल मेस के बारे में जानकारी ली। छात्राओं के साथ तत्कालीन अधीक्षकों ने मेस नहीं होने के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताया, लेकिन इस दिशा में काम आगे नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.