नोएडा, फरवरी 16 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित रसूलपुर नवादा इलाके में एक पीजी के कमरे से लैपटॉप, दस्तावेज और नकदी चोर लेकर फरार हो गए। आदर्श शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की सुबहआठ बजे कमरे से बाहर गए थे। उनका रूममेट दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गया। जब वह लौटे तो कमरे में सामान बिखरे मिले। लैपटॉप बैग सहित आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ऑफिस आईडी और करीब दो हजार रुपये गायब मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...