नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के कमरे से नकदी और कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़िता ने थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-63ए में प्रियंका शर्मा अपनी रूममेट के साथ रहती हैं। शुक्रवार को कमरे पर चोर धावा बोला। चोर कमरे में रखा बैग चोरी कर ले गया। कमरे पर लौटने पर पीड़िता को बैग चोरी होने का पता चला। पीड़िता के मुताबिक बैग में चार हजार रुपये, तीन डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड था, जबकि रूममेट के दो लैपटाप, मैकबुक व मोबाइल भी चोरी हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.