मुंगेर, जुलाई 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शनिवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। छह परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। यह कार्रवाई जेआरएस कॉलेज, जमालपुर परीक्षा केन्द्र पर की गई। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन ग्रुप-ए के भौतिकी, रसायनशास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, वाणिज्य, उर्दू, संस्कृत तथा बांग्ला विषयों के ईसी-2 पेपर की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1959 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। इनमें 1944...