मुंगेर, मार्च 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों और 9 पीजी सेंटरों में सत्र के तहत पीजी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों को 13 और 14 मार्च को विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में कुल 3943 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें सबसे अधिक कला संकाय में 3000 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं विज्ञान संकाय में 814 तथा वाणिज्य संकाय में 129 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...