मुंगेर, दिसम्बर 22 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों और 9 पीजी केंद्रों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए चौथे मेरिट लिस्ट के तहत नामांकन प्रक्रिया सोमवार 22 दिसंबर से शुरू होगी। चौथी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 24 दिसंबर तक नामांकन का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस चरण में केवल नामांकन लिया जाएगा, जबकि रजिस्ट्रेशन को लेकर बाद में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...