मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में चल रही सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को कदाचार के आरोप में 11 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। इनमें आरडी एंड डीजे कॉलेज से 6 तथा जेआरएस कॉलेज जमालपुर से 5 परीक्षार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।

परीक्षा की पहली पाली प्रथम पाली में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के विषयों की सीसी-1 पेपर की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के विषयों की सीसी-1 पेपर की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में कुल 1719 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 135 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहें। इसी तरह दूसरी पाली में 1771 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 137 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित...