मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से जारी है। जिन विद्यार्थियों ने अबतक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिये 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 मार्च अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार अबतक कुल 3182 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इनमें कला संकाय के 2464, विज्ञान संकाय के 620 तथा वाणिज्य संकाय के 98 विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शेष विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि वे परीक्षा से वंचित न रहें। ********

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...