मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं 18 मई से शुरू होकर 24 मई तक संचालित होंगी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विज्ञान संकाय के जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज में आयोजित की जाएगी। वहीं गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की परीक्षा बीआरएम कॉलेज में होगी। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा 18 मई से इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान विषय क...