आरा, अप्रैल 30 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2025-27 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीजी के सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी सात मई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरेंगे।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से ही ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इसके फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात मई निर्धारित की गई है। मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा गर्मी छुट्टी के पूर्व ही ली जा सकती है। विवि का प्रयास है कि ग्रीष्मावकाश के पूर्व सभी परीक्षा आयोजित कर ली जाए।

बीबीए परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि बीबीए परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी विश्वविद्यालय में परंपरागत कोर्स के साथ साथ वोकेशनल कोर्स की परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में बीबीए प्रथम वर्ष (2025-28), बीबीए द्विती...