आरा, अप्रैल 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सेमेस्टर चार (सत्र 2024-26) की परीक्षा आज 24 अप्रैल से ली जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 24, 27 और 28 अप्रैल को होगी। परीक्षा दो पालियों में ही होगी। परीक्षा को लेकर शाहाबाद के चारों जिलों में सात केंद्र बनाए गए हैं। आरा में एसबी कॉलेज,महाराजा कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज और जगजीवन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। वहीं बक्सर में केएनएस कॉलेज,रोहतास के सासाराम में शेरशाह कॉलेज और कैमूर में एसएसएस महिला कॉलेज भभुआ को केंद्र बनाया गया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 5400 विद्यार्थी शामिल होंगे। विषय के अनुसार पीजी परीक्षा को लेकर दो ग्रुप बनाए गए है। पहली पाली में ग्रुप ए और दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषयों...