मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी केन्द्रों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मेरिट लिस्ट के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों का नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय में अबतक कुल 3952 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जबकि 3880 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छठे मेरिट लिस्ट में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 29 जनवरी से 2 फरवरी तक का समय दिया गया है। वहीं नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है। इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग अथवा पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन और रजिस...