पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड महाविद्यालयों में सत्र 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन करवाने को लेकर गुरुवार को अंतिम समाप्त हो चुकी है। वहीं पीजी सत्र 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राओं का भी पंजीयन करवाने को लेकर बुधवार को ही अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। बीएड सत्र 2025-27 में कई बीएड महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं का बीएड पंजीयन करवाने को लेकर छात्र छात्राओं का नाम, पिता का नाम, अन्य डाटा बीएड महाविद्यालय ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग को भेजा था , उनमें कई छात्र छात्राओं के डाटा में त्रुटियां पाई गई है। त्रुटिपूर्ण डाटा को ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जिसके कारण छात्र छात्राएं परेशान हो रहे हैं। वहीं टेक्निकल समस्याओं के का...