मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास खत्म हो गई। कंप्यूटर खराब हो जाने और ऑपरेटर के नहीं रहने से विभागों में खुली स्मार्ट क्लास बंद हो गई है। वर्ष 2025 में नैक मूल्यांकन के समय ये स्मार्ट क्लास पीजी विभागों में खुली थी। इसका मकसद छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा देने के अलावा शोधार्थियों को भी कंप्यूटर की जानकारी देनी थी। कोर्स वर्क में छात्रों को एक विषय के तौर पर कंप्यूटर की पढ़ाई करनी पड़ती है। स्मार्ट क्लास बंद होने से पीएचडी के छात्र कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास के लिए कुलपति और अन्य अधिकारियों से चर्चा की जायेगी। विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि पीजी विभागों में शुरू हुई स्मा...