छपरा, अक्टूबर 6 -- जेपीयू के स्नातकोत्तर विभागों व संबद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस आधारित सत्र 2026-28 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों व संबद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस आधारित स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अंतिम चरण के नामांकन की निर्धारित तिथि 6 अक्टूबर 2026 थी, जिसे छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए बढ़ाकर 8 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नामांकन से संबंधित लिंक उपलब्ध है। इस अवधि में नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- जेपीयू के अंगीभूत, राज...