मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में सोमवार से पीजी के थर्ड लिस्ट पर नामांकन होना है, मगर रविवार देर रात तक विभागाध्यक्षों के पास थर्ड मेरिट लिस्ट पहुंची ही नहीं थी। थर्ड लिस्ट पर नामांकन के लिए 16 मार्च तक पोर्टल खोला गया था। उसमें एडिट का मौका भी दिया गया था। लगभग दो हजार सीटों पर थर्ड लिस्ट के आधार पर नामांकन होना है, मगर रविवार तक यूएमआईएस पोर्टल पर थर्ड मेरिट लिस्ट तैयार ही नहीं थी। इसे लेकर विभागाध्यक्षों, कॉलेज प्रबंधन के साथ विवि अधिकारी भी हलकान रहे। डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इसे लेकर राज्य कार्यालय से बात की गई है। आश्वासन मिला है कि यूएमआईएस पर थर्ड मेरिट लिस्ट डाल दी जाएगी। अगर लिस्ट सुबह तक भी इस पर जारी हो जाती है, तो ऐसे में सभी विभाग और कॉलेज इस मेरिट लिस्ट से मिलान ...