मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में पीजी सत्र 2025-27 में दाखिला बुधवार से शुरू हो गया। पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार 45 छात्रों के नाम हैं। इसके आधार पर दाखिला 10 फरवरी तक होगा। पहले दिन कॉलेज और पीजी विभागों में कम ही छात्र दाखिला लेने पहुंचे। उधर, हिंदी और इतिहास से पीजी करने की इच्छा रखने वाले हजारों छात्र दाखिले से वंचित हो सकते हैं। इन दोनों विषयों में सीट से तीन गुना अधिक आवेदन आए हैं। हिंदी में 2137 और इतिहास में 3704 छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं, हिंदी में 824 और इतिहास में 1176 सीटों पर नामांकन होना है। बीआरएबीयू में पीजी में कुल 22 हजार 562 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। हिंदी और इतिहास के अलावे राजनीति विज्ञान और जूलॉजी में भी बड़ी स...