गुड़गांव, अगस्त 29 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। पीजी में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब एक और मौका है। पहले राउंड की काउंसलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कॉलेजों में खाली रह गई सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के मुताबिक 29 अगस्त से खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी।

फिजिकल काउंसलिंग का महत्व ऐसे विद्यार्थी जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल सकी या जिन सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया, वे इस चरण में दोबारा मौका ले सकते हैं। गुरुग्राम में भी पीजी दाखिले की इस प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों की नजर अब कॉलेजों में बची सीटों पर रहेगी। 29 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग के साथ ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल भी दोबारा खोला जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थी नए सिरे से रजिस्ट...