आरा, सितम्बर 11 -- मूल विषय के साथ रुचि के अनुसार एक वैल्यू एडेड कोर्स चुनने का मिलेगा विकल्प, एकेडमिक काउंसिल व सिंडिकेट ने दी मंजूरी नई शिक्षा नीति के तहत सत्र-1 और 2 में मिलेगा विकल्प, एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट ने दी मंजूरी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में अब पीजी के विद्यार्थी अपने मूल विषय के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) से जुड़े विषय भी पढ़ सकेंगे। नई शिक्षा नीति और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत आईकेएस को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) के रूप में लागू करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट ने मंजूरी दे दी। कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में लोक भवन से प्राप्त प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

कोर्स के विषय प्रस्ताव के तहत पीजी प्रोग्राम के सेमेस्टर वन और ट...