नोएडा, अगस्त 11 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। बरौला गांव के एक पीजी में धारदार हथियार से असम की 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार दोपहर पड़ोसी युवक के कमरे में मिला। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नोएडा के पीजी में असम की 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, कमरे से मिली लाशमहक की पहचान एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान महक अहमद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी। महक 12वीं पास थी और करीब तीन सप्ताह पहले ही अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी और एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी। वह अपनी पुरानी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित पीजी में रह रही थी। 18 वर्षीय संजना भी असम की ही रहने वा...