रुद्रपुर, मई 8 -- सितारगंज। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी थीम के अंतर्गत राजकीय पीजी महाविद्यालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल के निर्देशन में उप जिला अस्पताल, सितारगंज की चिकित्सीय टीम की मदद से महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रेनू रानी बंसल ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ समाज की रचना करता है। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं, अस्पताल से आए डॉ. कवींद्र, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. करुना और विकास पाठक ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। यहां डॉ़ विमला सिंह, डॉ़ अभिमन्यु, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ़ दीक्...