पूर्णिया, जुलाई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को विश्वविद्यालय के द्वारा बनाये गये दो परीक्षाकेन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा का निरीक्षण दोनों परीक्षा केन्द्रों पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर चल रही परीक्षा के संचालन की व्यवस्था पर परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने संतोष व्यक्त किया और परीक्षार्थियों को निर्देश भी दिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर के प्रश्नपत्र को लेकर भी परीक्षार्थियों से सवाल किया। मौके पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को बताया कि परीक्षा में पूछे गये प्रश्न सिलेबस से ही...