पीजी फोरम में मच्छरजनित रोगों की दी जानकारी
बरेली, सितम्बर 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को पीजी फोरम का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शैक्षणिक, शोध और नेतृत्व संबंधी गतिविधियों से जोड़ने को विभिन्न पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि और कीटविज्ञानी डॉ. अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को मच्छर प्रजातियों और उनसे होने वाले वेक्टर जनित रोगों की जानकारी दी।एडीज और क्यूलेक्स मच्छरों की पहचान, जीवन चक्र तथा नर-मादा मच्छरों में अंतर सरल तरीके से समझाया। लार्वा की गति और तैरने के तरीके से उनकी पहचान की जानकारी भी दी। पीजी फोरम की निदेशिका डॉ. शालिनी सक्सेना ने बताया कि पीजी फोरम विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें विशेषज्ञों से संवाद, शोध, नेतृत्व, टीमवर्क एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.