सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत 30 जुलाई को नए ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण और पूर्व पंजीकरण में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने पंजीकरण प्रपत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे और नए पंजीकरण भी करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एमएड, एलएलएम, बीपीईएस, बीएससी पीएचईएस, एमपीएड और बीपीएड समेत संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक यह अवसर मिलेगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन या नए पंजीकरण का अवसर नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...