मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने शुक्रवार को वीसी को आवेदन देकर कहा कि परीक्षा 4 से 28 अप्रैल तक होनी है। इस परीक्षा के दौरान ही शिक्षा विभाग के असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर की परीक्षा होनी है। इसकी परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20, 21 और 26 अप्रैल को है। छात्रों ने वीसी से 17 और 21 अप्रैल की परीक्षाओं की तारीख बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...