दरभंगा, जून 10 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय (सत्र 2025-27) के द्वितीय सेमेस्टर के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा अब 19 जून से शुरू होने की संभावना है। पूर्व में यह परीक्षा 17 जून से संभावित थी। परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी विस्तारित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पीजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जा रहा है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म अब 11 जून तक भरे जाएंगे। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात जून तक ही निर्धारित थी। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को नौ जून को बढ़ाकर अब 11 जून कर दिया गया है। परीक्षा फॉर्म में नाम, फोटो, हस्ताक्षर, विषय का नाम, ...