दरभंगा, जून 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय (सत्र 2025-27) के द्वितीय सेमेस्टर के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 17 जून से संभावित है। परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथियां घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पीजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फार्म तीन से सात जून तक भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म आठ एवं नौ जून को भरे जा सकेंगे। परीक्षा फार्म में नाम, फोटो, हस्ताक्षर, विषय का नाम, पंजीयन संख्या आदि में त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार 10 जून तक किया जा सकेगा। सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 17 जून से शुरू होगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची...