मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र मुजफ्फरपुर, दूसरा नरकटियागंज और तीसरा केंद्र मोतिहारी में है। परीक्षा में 9 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। मुजफ्फरपुर केंद्र पर छह हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, बाकी केंद्रों पर तीन हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पीजी की परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 1 से चार बजे तक होगी। पहले दिन परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र पहुंच गये। पीजी परीक्षा को लेकर सभी विषयों को छह ग्रुप में बांटा गया है। पहले दिन ग्रुप ए और बी की परीक्षा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...