मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा में 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र मुजफ्फरपुर में, एक बेतिया में और एक मोतिहारी में बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी दोपहर एक से 4 बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...