मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बुधवार को पीजी सत्र 2024-26 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया।पीजी 2024-26 का सत्र छह महीने विलंब से चल रहा है। थर्ड सेमेस्टर में 9167 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 7727 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 1214 प्रमोटेट और 75 अनुतीर्ण हैं। 151 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्हें नॉट क्वालिफाइड बताया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...