भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग में सोमवार को हेड डॉ. इकबाल अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभाग में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था के अलावा सेमिनार होंगे। एल्युमिनाई को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाने का निर्णय हुआ है। शोध को बढ़ावा देने के लिए शोधार्थियों को जरूरी व्यवस्थाएं दी जाएंगी। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जाएग। सभी शिक्षकों से कहा गया कि वे नए प्रोजेक्ट तैयार करें। इस मौके पर पूर्व हेड डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, डॉ. धर्मशिला कुमारी, डॉ. डीएन चौधरी, डॉ. नवोदिता प्रियदर्शिनी तथा डॉ. नव्येन्दू रक्षित उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्नातक के नामांकन शेड्यूल के लिए होगी बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की ...