गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में नींद की गोलियों की ओवरडोज लेने वाले सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के पीजी छात्र की हालत में सुधार है। इलाज के बाद डॉक्टर अभी भी उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसे लेकर एम्स की टीम छात्र के मेंटल हेल्थ की जांच करते हुए उसे तनाव से उबरने में मदद करेगी। वहीं, घटना के बाद एम्स प्रशासन छात्रों की मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की बात कही है।

मानसिक स्वास्थ्य समर्थन एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने डॉक्टरों से वार्ता करते हुए सभी छात्रों को निर्देश दिए हैं कि पढ़ाई, ड्यूटी, शोध या अन्य व्यक्तिगत कारणों से किसी तरह का तनाव महसूस कर रहे हैं तो उसे अपने दोस्तों, विभागाध्यक्षों सहित अन्य अपने लोगों से शेयर करें। साथ ही विभागाध्यक्ष छात्रों से समय-समय पर बात करते हुए उनक...