मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी चौथे सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा अबतक नहीं हुई है। समय पर परीक्षा नहीं होने से पीजी का सत्र देर हो गया है। परीक्षा जून-जुलाई में खत्म हो जानी चाहिए थी।छात्रों का कहना है कि पीजी की परीक्षा समय पर नहीं होने से वह एसटीईटी परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित हो गए। पीजी फोर्थ सेमेस्टर में लगभग पांच हजार छात्रों की परीक्षा होनी है। परीक्षा विभाग की तरफ से अबतक परीक्षा की तारीख भी जारी नहीं की गई है। उधर, स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- बीलिस छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा कराने की मांग परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार का कहना है कि कॉलेजों से इंटर्नशिप के अंक नहीं आने से पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है। स...