सीवान, अप्रैल 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय ने पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24 परीक्षा 2024 के परीक्षा प्रपत्र भरने व शुल्क विश्वविद्यालय में स्वीकार करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा प्रपत्र के साथ परीक्षा शुल्क छात्र-छात्राएं अपने विभाग व कॉलेज में 24 अप्रैल से 2 मई तक जमा कर सकेंगे। वहीं, पीजी विभाग, कॉलेज के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 4 मई तक स्वीकार किया जायेगा। पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के सैद्धान्तिक विषयों के लिए निर्धारित शुल्क 900 रुपये व प्रायोगिक विषयों के लिए निर्धारित शुल्क ग्यारह सौ रुपये निर्धारित है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीवान, छपरा व गोपालगंज के सभी अंगीभूत व संबद्ध पीजी कॉलेज के प्रा...