भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी गांधी विचार विभाग में हेड और सहायक के बीच हुए विवाद के बाद आरोप-प्रत्यारोप मामले की जांच शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को बैठक की। इसके बाद हेड डॉ. अमित रंजन सिंह को पक्ष रखने के लिए बुलाया। हेड ने छह फरवरी को हुई घटना की पूरी जानकारी से कमेटी को अवगत कराया। साथ ही बताया कि उस दिन की घटना विभागीय शिक्षकों और शोधार्थियों के समक्ष हुई थी। उन्होंने पूर्व में सहायक से पूछे गए स्पष्टीकरण सहित अन्य गड़बड़ियों के बारे में जानकारी दी। कमेटी ने सहायक उमेश कुमार को भी पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने की बात पर अगले दिन उनसे बात की जाएगी। 18 फरवरी को कमेटी अगली बैठक करेगी। कमेटी की संयोजक कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. ...