मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रविवार को एनएसएस की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने कहा कि स्वच्छता समाज के स्वस्थ एवं सशक्त निर्माण का आधार है। डीएसडब्लयू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचार, आचरण और सामाजिक दायित्व से भी जुड़ी हुई है। महिला छात्रावास की संरक्षक डॉ. पुष्पा कुमारी ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। महिला छात्रावास की अधीक्षक डॉ. विदिशा मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.