मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ेगी। पटना में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद यह फैसला विवि प्रशासन ने लिया है। शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने छात्रावास अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में हॉस्टल में लाइट की व्यव्स्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया गया। आधा दर्जन से अधिक कैमरे लगाये जायेंगे। हॉस्टल में अनाधिकृत तौर पर रहीं छात्राओं को कमरा खाली कर चाबी डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा कर देने का निर्देश दिया गया। बैठक में तय किया गया कि छात्राओं के बाहर निकलने और प्रवेश का समय भी तय किया गया जायेगा। तय समय के बाद छात्रायें बाहर नहीं जा सकेंगी। हॉस्टल की सुरक्षा के लिए परिसर और बाहर में अतिरिक्त गार्ड लगाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...