पीजी क्विज के विजेता छात्र किए गए सम्मानित
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। एसएनएमएमसीएच की पीजी क्विज टीम ने ईस्ट जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस में प्रथम स्थान प्राप्त कर ईस्ट जोन पीजी क्विज का खिताब अपने नाम किया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर एमजीएम की टीम रही। ईस्ट जोन एसोसिएशन में बिहार, झारखंड, बंगाल समेत अन्य राज्य शामिल हैं। गुरुवार को एसएनएमएमसीएच धनबाद में ज्योतम सिंह जुनेजा और सौरभ कुमार को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ दिनेश गिंदोरिया, डीन मेडिकल, डॉ डीपी भूषण, प्रो. वीपी सिन्हा समेत अन्य ने इसे शानदार उपलब्धि बताते हुए बधाई दी। पिछले बार झारखंड स्टेट पीजी क्विज में धनबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही है। यह भी पढ़ें- आईएपी पीजी क्विज में आईएमएस बीएचयू की टीम अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.