कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2 जून को तमकुहीराज आगमन से पहले छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार राय ने किसान पीजी कॉलेज में बीएससी और एमएससी विज्ञान संकाय खोले जाने की मांग की। इसे लेकर छात्रों के साथ उन्होंने बैठक की।बाबू गेंदा सिंह नगर बनरहा मोड़ चौराहे पर बैठक के दौरान संजय कुमार राय ने कहा कि तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र का किसान पीजी कॉलेज इलाके का एकमात्र अनुदानित महाविद्यालय है, लेकिन यहां विज्ञान संकाय (बीएससी और एमएससी) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही एमए में विषयों की वृद्धि भी बाधित है। इस स्थिति के कारण, विज्ञान वर्ग और एमए के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए निजी स्कूलों और दूरदराज के शहरों में जाना पड़ता है।इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रजनीश तिवारी, अमरचंद जायसव...