आजमगढ़, अगस्त 21 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के एक महिला पीजी कॉलेज में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में कॉलेज परिसर में कुछ लड़कियां अश्लील गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रबंधक अंगद यादव ने बताया कि गानों पर बालिकाएं डांस कर रही हैं। गाने अश्लील हैं। किसी ने गलत वीडियो प्रसारित किया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...