पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर तमाड़ बंद आज
रांची, मई 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में रविवार शाम आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर पूरे क्षेत्र में जागरुकता फैलायी और अपनी मांग को बुलंद किया। मशाल जुलूस राधा रानी मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक-चौराहा, बस स्टैंड, निचेटोली, रायडीह और डोरेया मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीजी कॉलेज निर्माण की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने सोमवार को स्वतः तमाड़ बंद का आह्वान किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं से बंद को सफल बनाने की अपील की। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक कॉलेज निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.