विकासनगर, अगस्त 31 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में सामने आ रही त्रुटियों को जल्द दूर करने के और महाविद्यालय में नए विषयों का संचालन शुरू करने समेत 13 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में स्नातक स्तर पर कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान तथा विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करना शामिल है। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान और मानव विज्ञान विषय खोले जाने की मांग की गई है। छात्र संघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने ...