प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक और स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटों में कटौती तथा फीस वृद्धि के विरोध में दिशा छात्र संगठन ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से यूजीसी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।चंद्रप्रकाश ने कहा कि सीटों में कमी से निजी विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को लाभ मिलेगा तथा उच्च शिक्षा आम छात्रों की पहुंच से दूर होती जाएगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा वित्तपोषण की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे शिक्षा का बाजारीकरण बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रियांश, संजय, जय, प्रशांत, पूजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...