दरभंगा, अप्रैल 18 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय, बहेड़ी में विज्ञान एवं वाणिज्य में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र में हर्ष है। इसके लिए कॉलेज में विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी का अभिनंदन किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. शमशाद अख्तर सहित शिक्षक डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार द्विवेदी, डॉ. आदित्य नारायण चौधरी, कर्मी नवीन कुमार सिंह, सुजीत कुमार आदि ने विधायक का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। विधायक प्रो. चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज में पीजी विज्ञान एवं वाणिज्य की पढ़ाई शुरू करने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बीएनएमयू में बीएड करना हुआ महंगा, अब 1 लाख की जगह देने होंगे इतने लाख रुपये; छात्रों में आक्रो...