मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी की पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई। मेरिट लिस्ट में 10 हजार 45 छात्रों के नाम हैं। विवि में पीजी सत्र 2025-27 के लिए बुधवार से दाखिला शुरू होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 10 फरवरी तक छात्रों के दाखिले कॉलेजों और पीजी विभागों में होंगे। पीजी में दाखिले के लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया। सीटें 11 हजार हैं। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सभी कॉलेजों को मेरिट लिस्ट भेज दी गई है। दाखिले के लिए छात्रों को अंकपत्र, स्नातक का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड लेकर जाना होगा। दाखिले से पहले सभी छात्रों के दस्तावेजों की पूरी जांच की जायेगी। जांच में दस्तावेज पर संदेह हुआ तो दाखिला नहीं होगा। चार विषयों में सबसे ज्यादा नाम पीजी दाखिले में चार विषयों में सबसे...