पीजी की परीक्षा आज से पांच केंद्रों पर
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में सोमवार से पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में 12 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में तीन केंद्र और दो केंद्र पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- आज से होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.