मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है। दूसरी मेरिट लिस्ट में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। पहली मेरिट लिस्ट में 6751 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था। पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला कुलपति का आदेश मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। पीजी में 11 हजार सीटों के लिए दाखिला लिया जाना है। नामांकन के लिए इस बार 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...