पलामू, सितम्बर 26 -- पीजी की अनुमति के लिए एनएमसी टीम ने मेडिसिन विभाग का किया निरीक्षण मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में मेडिसिन विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: उपायुक्त ने मेडिकल संस्थानों की औचक जांच कर छह को किया सील, एफआईआर का निर्देशनिरीक्षण की प्रक्रिया टीम ने मेडिसिन से जुड़ी अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. डीके झा ने बताया कि एनएमसी की ओर से आए सदस्य ने मेडिसिन वार्ड, भर्ती वार्ड, जांच घर, सीटी स्कैन, इमरजेंसी समेत मेडिसिन से संब...